-->
श्री गांधी विधालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान किया गया!

श्री गांधी विधालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान किया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय   श्री गांधी उच्च माध्य. विद्यालय  में प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान किया गया! विधालय के  विवेकानंद सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी दामोदर तोषनीवाल व विशिष्ट अतिथि रामनारायण लड्ढा मौजूद थे। प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के प्रतिभावान छात्र -छात्रा  में कार्तिक वैष्णव ,आरती प्रजापत, मुस्कान शर्मा, अमन शर्मा ,लक्षिता रुथला, अनुराधा गुर्जर, विशाल वैष्णव, तनु बेरवा ,अनिकेत तोमर ,अभय प्रजापत सहित का सम्मान किया गया। 
वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह व संस्था प्रधान  सत्यनारायण अग्रवाल के द्वारा विद्यालय के पूर्व छात्र दामोदर तोषनीवाल का शॉल  व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
 मुख्य अतिथि के द्वारा विगत 5 वर्षों से  कमजोर विद्यार्थियों के लिए ₹40000 छात्रवृत्ति के रूप में विद्यालय में  प्रदान किये  जाते हैं।
इस दौरान अरविंद व्यास, देवपाल शर्मा, अरविंद लढ़ा,जितेंद्र पराशर , सूर्यप्रकाश गर्ग,कुलदीप वर्मा, मुकेश सेन ,राकेश शर्मा,मुकेश पुरी सहित मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लाल साहब व भंवर लाल सामरिया के द्वारा किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article