-->
पूनिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

पूनिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

बिजौलियां(जगदीश सोनी)
रीट परीक्षा में हूई धांधली ओर उसके विरोध में जयपुर में शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा जिला भीलवाड़ा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर और बिजौलियां मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी के नेतृत्व में किसान मोर्चा द्वारा जिला कलेक्टर मुख्यालय पर  ट्रेक्टर मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।इस दौरान किसान मोर्चा बिजौलियां मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।जोशी ने वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article