-->
प्रदेश कार्य समिति सदस्य नेता प्रतिपक्ष गुर्जर ने प्रदेशाध्यक्ष पूनिया की स्वास्थ्य कुशलक्षेप पूछी!

प्रदेश कार्य समिति सदस्य नेता प्रतिपक्ष गुर्जर ने प्रदेशाध्यक्ष पूनिया की स्वास्थ्य कुशलक्षेप पूछी!

गुलाबपुरा  (रामकिशन वैष्णव)       भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर, ने भाजपा मंडल कार्यकारिणी सहित ,जयपुर पहुंचकर रीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान, घायल हुए प्रदेश अध्यक्ष  सतीश पूनिया से,जाकर उनके स्वास्थ्य व कुशलक्षेम  पूछी, एवं संगठन संबंधी चर्चा करते हुए, उत्तर प्रदेश में कासगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी लगाए जाने के अनुभव साझा किए।
इस दौरान भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने कहा की ,रीट परीक्षा पेपर लीक धांधली प्रदर्शन कार्यक्रम में, प्रदेश अध्यक्ष  के अथक मेहनत एवं  तन मन समर्पित और जीवन समर्पित के भाव ने ,प्रदेश के युवा शक्ति का एकत्रीकरण कर ,राष्ट्रवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने हेतु प्रेरित किया, और प्रदर्शन के दौरान युवा शक्ति के साथ ,अग्रिम पंक्ति में संघर्ष हेतु डटे रहे। जिसकी प्रदेश के समस्त युवा, सराहना कर रहे हैं।

 प्रदेश अध्यक्ष सतीश  पूनिया की कुशल क्षेम पूछने में ,भाजपा मंडल महामंत्री हरीश शर्मा,भाजपा नेता व पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग कांकरिया ,युवा भाजपा नेता विकास पारीक सहित  मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article