-->
भट्ट खेड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

भट्ट खेड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

राशमी।(कैलाश चन्द्र सेरसिया) 
क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारू के गांव भट्ट खेड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पहुनां शंकरलाल अहीर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गंगरार मोती लाल अहीर , मंडल महामंत्री मुकेश सुखवाल, बारू सरपंच प्रतिनिधि प्रभु लाल अहीर,  बनाकिया सरपंच कालूराम अहीर , किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अंकित विजयवर्गीय , प्रवक्ता गोविंद जोशी , किसान मोर्चा मंडल प्रभारी पप्पू दास वैष्णव , मंडल उपाध्यक्ष भेरूलाल अहीर,  किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी किशनलाल अहीर ने विजेता टीम लसाडिया खुर्द को 11 हजार एवं ट्रॉफी, द्वितीय रनर अप  को 5 हजार एक सौ देकर प्रोत्साहित किया।  प्रवक्ता गोविंद जोशी ने बताया कि विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने बारू ग्राम पंचायत में विकास के लिए 10  लाख रुपए की घोषणा की । बारू सरपंच प्रतिनिधि  प्रभु लाल अहीर ने अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article