-->
मकर संक्रांति पर लोग खुले हाथों से कर रहे हैं, दान पुण्य कार्य! भाजपाईयों ने गौशाला में गायों की पूजा कर हरा चारा खिलाया!

मकर संक्रांति पर लोग खुले हाथों से कर रहे हैं, दान पुण्य कार्य! भाजपाईयों ने गौशाला में गायों की पूजा कर हरा चारा खिलाया!

दान पूण्य के महापर्व मकर सक्रांति महोत्सव हमारी संस्कृति सभ्यता की धरोहर है जो विरासत में हमें हमारे पूर्वजों से मिली है।:=- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर

 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में मकर संक्रान्ति पर्व पर खुले हाथ से कर रहे हैं दान पुण्य लोग व गायों को हरा चारा खिलाकर पुण्य का कार्य कर रहे हैं! भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोपाल गौशाला में मकर सक्रांति महा पर्व  पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर द्वारा गोपाल गौशाला में गायों की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें मांगलिक खिलाकर तिलक कर उन्हें हरा चारा डाल कर शहर वासियों के उत्तम मंगल स्वास्थ्य की कामना की एवं कहा कि भारतवर्ष का प्रत्येक त्योहार हमारे मन मस्तिष्क हमारी जीवन पद्धति पर बदलाव लाता है जिस के वैज्ञानिक प्रमाण भी मौजूद है मकर सक्रांति महापर्व के दिन सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करता है दक्षिणायन से उत्तरायण में गमन करते हैं इसीलिए हम आज के दिवस के बाद से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत कर देते हैं तथा आज का दिन  दान पुण्य का विशेष महत्व है, गायों की पूजा सदियों से चला रही भारतीय सभ्यता संस्कृति हमारी विरासत का प्रतीक है जिसे प्रत्येक भारतवासी अपने पूर्वजों से लेकर आने वाली पीढ़ी को समर्पित कर इस त्यौहार को अनवरत रखे हुए आ रहे है।
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष व् पालिका उपाध्यक्ष  साँवर नाथ योगी, कैलाश लढ़ा, किशोर राजपाल, जीवत राम मैठाणी , शिव सिंह राठौड़ ,ओम दाधीच, अनुराग काकरिया, सुनील तोषनीवाल, अक्षय राज चौधरी, रघुवीर वैष्णव ,हरीश शर्मा, प्रवीण सारडा, गौतम आंचलिया, कान सिंह राठौड़, महावीर जांगिड़, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, पवनराज पारीक, प्रशांत काबरा, कालूराम बेरवा, महेंद्र सिंह राठौड़ जामोला, सूरज करण तेली, राजू वर्मा ,सुनील लढा, कांता सोमाणी ,रंजना व्यास, गायत्री दाधीच, ममता प्रजापत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article