-->
भाजपा समर्पण निधि अभियान कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति अपना समर्पण निष्ठा राष्ट्र हित चिंतन को दर्शाता है== धनराज गुर्जर

भाजपा समर्पण निधि अभियान कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति अपना समर्पण निष्ठा राष्ट्र हित चिंतन को दर्शाता है== धनराज गुर्जर

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  भाजपा समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम का मकर सक्रांति महापर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में शुरुआत हुई, 
जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा चेक से, एवं रसीद कटवा कर भारतीय जनता पार्टी के समर्पण अभियान में सहयोग किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की,आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है! जिनके 12 करोड़ से अधिक सदस्य है, और प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता,अखंड भारत का स्वप्न लिए ,भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है तथा भाजपा समर्पण निधि अभियान 3 वर्षों में एक बार आता है! जिसमें प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी को मां मानकर,तन मन के साथ-साथ, धन का समर्पण भी करता है! भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तन मन धन से समर्पित भावना से,राष्ट्रहित का चिंतन मन में लिये,समर्पण राशि देता है।
जो भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ता के,ह्रदय से जोड़कर, यह संदेश देती है की,यह पार्टी मेरी है!जो मेरे राष्ट्र को,एक सुदृढ़, समृद्धि एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में ,विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए,मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को साथ लिए आगे बढ़ रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण निधि कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखानी ही चाहिए इससे आत्मीय संबंधों में दृढ़ता मिलती है,और भाजपा पार्टी के सभी सदस्य,अपने परिवार स्वजन, राष्ट्रहित कार्यों हेतु प्रेरित होते हैं।
  इस दौरान    समर्पण निधि अभियान में प्रथम चैक, समाजसेवी व भामाशाह सुधीर शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर को सौंपा।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ  नेता कैलाश लढ़ा ,किशोर राजपाल, जीवत राम मैठाणी,  शिव सिंह राठौड़, ओम दाधीच, अनुराग काकरिया, सुनील तोषनीवाल, अक्षय राज चौधरी, रघुवीर वैष्णव, हरीश शर्मा, प्रवीण सारडा, गौतम आंचलिया, कान सिंह राठौड़, महावीर जांगिड़ ,लक्ष्मीनारायण गुर्जर ,पवनराज पारीक, प्रशांत काबरा, कालूराम बेरवा, महेंद्र सिंह राठौड़ जामोला, सूरज करण तेली, राजू वर्मा, कांता सोमाणी, रंजना व्यास, गायत्री दाधीच ,ममता प्रजापत सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article