-->
भामाशाह ने जरूरतमंद बच्चों को पालिका उपाध्यक्ष के सानिध्य में स्वेटर, मास्क, मौजें वितरित किये गए!

भामाशाह ने जरूरतमंद बच्चों को पालिका उपाध्यक्ष के सानिध्य में स्वेटर, मास्क, मौजें वितरित किये गए!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  स्कूली जरुरतमंद बच्चों  को   भामाशाह द्वारा पालिका उपाध्यक्ष सांवर नाथ योगी के सानिध्य में  स्वेटर वितरित किए गए! 
 एसएमसी अध्यक्ष  महेंद्र कुमार सेन के सहयोग से भामाशाह व समाजसेवियों द्वारा वार्ड क्रमांक 15 चिंता हरण बालाजी के सामने विद्यालय में जरूरतमंदों बच्चों को स्वेटर ,मास्क ,मौजें वितरित किए गए। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा समर्पण संस्कार राष्ट्रहित को अग्रणी मानकर समाज के बीच में सेवा करने हेतु हमेशा तत्पर रहता है।
योगी ने कहा जब भाजपा का गुलाबपुरा शहर में बोर्ड था तब भी हम सर्दियों में सभी की सेवाओं में हमेशा खड़े रहते थे उस वक्त के चेयरमैन धनराज गुर्जर अपने स्कूटर में अपनी गाड़ियों में कंबल रखा करते थे मार्ग में कोई जरूरतमंद मिलता उसी उपयुक्त सेवाएं दे दी जाती। भाजपा बोर्ड के समय सर्दी के अंदर हमने कंबल वितरण कार्यक्रम बाजार में जगह-जगह अलाव हेतु लकड़ियां एवं कोई गरीब बेसहारा ठंड से बचा रहे इस हेतु रैन बसेरे की व्यवस्था की जाती थी। परंतु आज कांग्रेस बोर्ड के समय यह व्यवस्था समाप्त हो चुकी है गरीब व जरूरतमंदों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है परंतु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता  गुलाबपुरा में जरूरतमंदों को कंबल स्वेटर जुराबे पहुंचा कर सेवाओं हेतु लगे हैं।
इस दौरान कान सिंह राठौड़, सुनील पाराशर, कालू जी नगर, सुनील कुमावत, पवन राज पारीक, महेंद्र सिंह रावत सहित  पदाधिकारी एवं वार्ड वासी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article