-->
बालिका विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन!

बालिका विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय  में smc sdmc प्रशिक्षण शिविर  भाजपा मंडल अध्यक्ष व वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के आतिथ्य में हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष व वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा की,बच्चों की प्रथम गुरु माता, और तत्पश्चात गुरुकुल के शिक्षक,अपने शिष्य को संस्कारवान,गुणवान और राष्ट्र धर्म की रक्षा करने वाले बनाते हैं। वाइस चेयरमैन योगी ने कहा की उत्तम शिक्षा व संस्कार बच्चों में लाने हेतु,मातापिताओ, गुरुवो, एवं शिष्यों में समान विचारधारा, सामंजस्य,अपनत्व का भाव होना चाहिए।
मण्डल अध्यक्ष योगी ने कहा की, इतिहास उठा कर देखिए,भारत में एक से एक गुरु हुए हैं! जिन्होंने ऐसे शिष्य दिए। जिन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने में,स्वर्णिम इतिहास रच दिया था।  हमारे धर्म ग्रंथों में इसका वर्णन है। विश्व गुरु विश्वामित्र ने,श्री राम जैसा शिष्य बनाया। विश्व गुरु संदीपनी ने श्री कृष्ण जैसा शिष्य बनाया और श्री रामकृष्ण परमहंस ने ,स्वामी विवेकानंद जैसा शिष्य बनाया और स्वामी विवेकानंद जैसे शिष्य ने संपूर्ण संसार में,अखंड भारत की ज्योति प्रज्वलित कर,भारत को विश्व गुरु के रूप में विश्व पटल पर स्थापित कर दिया।
आज भारतवर्ष को रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरुओं की ,जरूरत है! जो स्वामी विवेकानंद जैसे शिष्यों को तैयार कर सके।
इस दौरान  भाजपा मंडल महामंत्री हरीश शर्मा संस्था प्रधान  सहित कई शिक्षा विद एवं समाजसेवी तथा    विद्यालय परिवार मौजूद था।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article