-->
स्वामी विवेकानन्द और जीजाबाई का जन्मोत्सव मनाया

स्वामी विवेकानन्द और जीजाबाई का जन्मोत्सव मनाया


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। स्वामी विवेकानंद व वीरांगना जीजाबाई का जन्म उत्सव कार्यक्रम बुधवार को मनाया गया । दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका कमला गौड़ व मिलन केंद्र प्रमुख माया टेलर के द्वारा बहनों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि उठो जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो। मां जीजा बाई ने शिवजी को राष्ट्रभक्ति के संस्कार दे कर ये बताया कि माँ  वास्तव में इंसान की पहली गुरु होती है। विवेकानंद  और जीजाबाई के आदर्शों को  अपने जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम में कीर्ति राठौर, अंजलि माली, अनुराधा माली, आरती बंजारा, नंदिनी राठौड़, सृष्टि खटीक व वेदिका गौड़ उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article