-->
भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि अभियान में की राशि समर्पित

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि अभियान में की राशि समर्पित


 बिजौलियां(जगदीश सोनी)।बिजौलियां मंडल की सदाराम का खेड़ा,उमा जी का खेड़ा,मकरेड़ी, राणा जी का गुड्डा,कांस्या,तिलस्वा, चांदजी की खेड़ी,सलावटीया, आरोली,नयानगर व छोटी बिजौलियां ग्राम पंचायतों में   प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान की मण्डल अध्यक्ष मनोज गोधा,जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,मंडल महामंत्री कैलाश धाकड़  ,समर्पण निधि अभियान सयोंजक हीरा सिंह सोलंकी,मंडल महामंत्री अनिल खटीक, मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा एवं रतन सिंह चुंडावत ने की ।
मण्डल संयोजक हीरा सिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि संजय धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह चौहान,कैलाश धाकड़ सरपंच सदाराम जी का खेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य,मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर जोशी ,राजेंद्र बंजारा एवं रत्न सिंह चुंडावत,मांगीलाल धाकड़ किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवम् मंडल मंत्री मोहन अहीर,छीतर मीणा,मुरली बंजारा ,गोपाल अहीर,कमल जैन कास्या,हंसराज ब्रह्मभट्ट, मिट्ठू सिंह, ने  समर्पण निधि अभियान में अपनी तरफ से निधि का समर्पण किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम बनाकर मंडल के सभी 76 बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष,शक्ति केन्द्र संयोजक, भाजपा के प्रतिनिधियों  पूर्व व वर्तमान सरपंच,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि अभियान में सहयोग की अपील कर रहे है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article