-->
राजीव गांधी जल संचय योजना पखवाड़े का हुआ शुभारंभ!

राजीव गांधी जल संचय योजना पखवाड़े का हुआ शुभारंभ!


 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हुरडा पंचायत समिति सभागार में  राजीव गांधी जल संचय योजना पखवाड़े का आयोजन किया गया!  कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि पंचायत समिति  प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, विकास अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह मेहता की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में कलाजत्था के कलाकारों बीरबल एंड पार्टी शाहपुरा के सांस्कृतिक कार्यक्रम से  राजस्थान सरकार द्वारा 3 जनवरी 2022 से शुरू होकर 13 जनवरी 2022 तक चलने वाली राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्गत आमजन को मिलने वाले फायदे के बारे में प्रस्तुति दी। विकास अधिकारी मेहता ने कार्यक्रम में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना, सघन वृक्षारोपण कर राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाना, लघु सिंचाई स्त्रोत विकसित कर किसानों  की आय में वृद्धि करना ,भूजल स्तर में वृद्धि करना, गांव में पेयजल की कमी को दूर करने हेतु पीने का पानी गांव के नजदीक उपलब्ध करवाने में प्रयास करना आदि उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। प्रधान राठौड़ ने राज्य सरकार द्वारा चलाई गई राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्गत मिलने वाले फायदे एवं लाभ की जानकारी सभी कर्मचारियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए अपील की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योजना की जानकारी एवं जागृति फैलाने लाने के लिए प्रतिज्ञा ली। सहायक अभियंता ओमप्रकाश लाठी, जेईन शिवराज भील,दिनेश कुमार टांक, सीबीईओ सत्यनारायण नागर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार चोरड़िया, प्रगति प्रसार अधिकारी अशोक जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग से चेना सोनवाल , कनिष्ठ अभियंता अंकुश सेन सहित पंचायत समिति कार्यालय के कार्मिक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article