-->
मुख्यमंत्री चिरंजीवी एम्बुलेंस को आपातकालीन सेवाओं के लिए चिकित्सा विभाग को सौपी!

मुख्यमंत्री चिरंजीवी एम्बुलेंस को आपातकालीन सेवाओं के लिए चिकित्सा विभाग को सौपी!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राज्य सरकार द्वारा स्थानीय चिकित्सालय में निशुल्क    आपातकालीन सेवाओं के लिए चिरंजीवी एम्बुलेंस 108 का नगर पालिका परिसर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, एसडीएम विकास मोहन सिंह भाटी एवं पुलिस उपाधीक्षक लोकेश सहित पार्षदों ने हरि झंडी दिखाकर चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया! उक्त एम्बुलेंस क्षेत्र के लोगों के लिए आपातकाल के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी! पालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया! 
 इस दौरान पार्षद महावीर लढा, रामदेव खारोल, लक्ष्मीलाल धम्माणी, सीआई सतीश मीणा, सलीम बाबू, मधूसूधन पारीक,
 पुखराज जाट, लोकेन्द्र सिंह, गुड्डू कुरेशी, अविनाश मेवाडा, सतीश पाराशर, फतेहसिंह सोलंकी, विनोद त्रिपाठी, प्रेम मेडतवाल, गोपाल कुम्हार, चिकित्सा प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौड़, अशोक मोर्या, सरिता पाराशर सहित पार्षदगण मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article