-->
भाजपा के समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ

भाजपा के समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।भारतीय जनता पार्टी बिजौलियां  मंडल  के सशक्त मंडल अभियान,सक्रिय बूथ,आजीवन सहयोग शुचिता व  स्वावलंबन हेतु समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल  तेली,मांडलगढ़ विधायक गोपाल  खंडेलवाल ,पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी,मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा मंडल प्रभारी महेंद्र गेरुटा, जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,पूर्व प्रधान नीता  विजयवर्गीय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा जोगी,जिला मंत्री हर्षेन्द्रा कँवर के नेतृत्व में किया गया।जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने संगठन की रीति-नीति से कार्यकर्ताओं  को अवगत कराते हुए सशक्त मंडल अभियान के तहत हर वरिष्ठ पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख बनने का आह्वान किया।विधायक गोपाल खंडेलवाल ने राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से समर्थन किया।पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी ने भारत की विचारधारा  विषय पर एवं मंडल प्रभारी महेंद्र गेरुटा ने वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ताओ की भूमिका विषय पर सत्र लिया।वर्ग गीत मंडल उपाध्यक्ष हीरा सोलंकी व मंडल कार्यसमिति का संचालन महामंत्री अनिल खटीक ने किया।समर्पण निधि अभियान में 1 लाख 21 हजार की घोषणा हुई।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री कैलाश धाकड़,बिट्ठल तिवाडी, वरिष्ठ नेता भवानी शंकर शर्मा, रतन गोड,शान्तिलाल जोशी,शिव चंद्रवाल,चांदमल जैन, ओम मेडतिया,वेदप्रकाश तिवाडी,मांगी लाल धाकड़,मिट्ठू लाल तेली,मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर जोशी एवम् रत्न सिंह चुंडावत,मंडल मंत्री शीला तंवर, मोनू टेलर,नरेश सोनी एवम् उर्मिला भील,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,किसान मौर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी,ओबीसी मंडल मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा कविता त्रिपाठी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कोली,आई टी सेल कालू पुरी, बिजौलियां ग्रामीण के सभी मंडलों के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र सयोंजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article