-->
समर्पण निधि अभियान को लेकर बैठक आयोजित

समर्पण निधि अभियान को लेकर बैठक आयोजित


मांडलगढ़-समर्पण निधि अभियान को गति देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के मुख्य आतिथ्य में मांडलगढ़ नगर मंडल, महुआ मंडल, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल,नंदराय मंडल की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने बताया कि अभियान 11 फरवरी तक चलेगा सभी मंडलों में समर्पण निधि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सहयोग लेना है ।सभी मंडल अध्यक्षों ने विश्वास दिलाया कि समर्पण नीति अभियान को सफल बनाएंगे।महुआ मंडल सांवरमल रेबारी ने 93101 रुपए की समर्पण निधि जिलाध्यक्ष जी को भेंट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष जमना लाल सेन, महुआ मंडल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरी लाल जाट, नंदराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, कोटडी उपप्रधान कैलाश सुथार, मंडल महामंत्री कैलाश सुखवाल, अशोक जीनगर,लादू लाल कुमावत, मुकेश जोशी, भाजयुमो अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, बालकृष्ण पंचोली, एस सी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश बेरवा,वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र लोढ़ा सहित अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article