-->
भाजपा मंडल की कार्यशाला का आयोजन देव पैलेस में हुआ!

भाजपा मंडल की कार्यशाला का आयोजन देव पैलेस में हुआ!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा प्रदेश संगठन निर्देशानुसार प्रदेश भर में हो रही  कार्यशाला के तहत स्थानीय भाजपा की कार्यशाला देव पैलेस में पूर्व प्रधान बजरंग सिंह राणावत एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ
पूर्व प्रधान भाजपा नेता  मंडल प्रवासी बजरंग सिंह राणावत व मंडल अध्यक्ष सावरनाथ योगी ने भारत माता के चित्रण पर दीप प्रज्वलित कर की। प्रभारी बजरंग सिंह राणावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हमें  शहर के 17 बूथों और कार्यकारिणी को पूरी तरह से कंप्लीट रखना है। भाजपा विश्व की एक ऐसी पार्टी है जो सामान्य से कार्यकर्ता को भी बड़ा दायित्व देखकर सम्मान कर सकती है। हमारे सामने सबसे बड़ा उदाहरण हमारी जिला प्रमुख बरजी देवी भील जो 1 दिन पहले नरेगा में कार्यरत थी और दूसरे दिन भीलवाड़ा जिले की जिला प्रमुख नियुक्त हो गई| भाजपा मंडल अध्यक्ष व वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम देखते हैं प्रदेश में गहलोत सरकार और गुलाबपुरा शहर में कांग्रेस का बोर्ड फेलियर है ,  शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे है, पूर्व में भाजपा बोर्ड के समय विकास हुआ था, आज वह समाप्त हो चुका है शहर की कूड़ा करकट कचरा साफ नहीं हो रहा तथा गंदगी के बीच नागरिक बीमार हो रहे हैं भाजपा जनप्रतिनिधि यदि मुद्दा उठाएं तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है मुकदमे दर्ज करवा दिए जा रहे हैं आज कांग्रेस के शासनकाल में इनके अधिकारी इनकी बात नहीं मानते कांग्रेस के पार्षद की चेयरमैन से नहीं बनती। विकास कार्य ठप है जनता बेहद त्रस्त है।
 इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण शारदा, सुनिल तोषनीवाल, रामेश्वर दीप छापरवाल, कानसिंह राठौड़,   ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू वर्मा,  गुलजार भाई ,  पवन राज पारीक, गौतम आंचलिया, पार्षद महादेव जाट, पार्षद रोहित चौधरी ,पार्षद  हेमंत कुंभकार,  विकास पारीक, मंगल सिंह राणावत,  भूरा भाई, मोहम्मद अनीस, सुखदेव मेघवंशी,  आरिफ मंसूरी, हेमराज माली, लालचंद रेगर,  राजीव शर्मा ,अमित कोगटा, शेरू भाई, राम देव माली, लक्ष्मी नारायण गुर्जर   सहित पदाधिकारियों मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article