-->
भाजपा की समर्पण निधि अभियान बूथ 272 की बैठक आयोजित!

भाजपा की समर्पण निधि अभियान बूथ 272 की बैठक आयोजित!

 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय    भारतीय जनता पार्टी के समर्पण निधि अभियान की बूथ क्र. 272 की बैठक आयोजित हुई! बूथ अध्यक्ष ओम दाधीच ने  बताया की, शीर्ष नेतृत्व के अनुसार,अनवरत चल रहे समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम निमित्त, भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा अध्यक्ष कालूराम बैरवा ने ,सब्जी मंडी बालाजी मंदिर पर,समर्पण निधि हेतु भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सावरनाथ योगी को समर्पण निधि चेक सौपा गया! बैठक में 
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने बताया की,भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एक सामान्य सा कार्यकर्ता,समर्पण निधि अभियान में, समर्पण निधि कर, भारतीय जनता पार्टी में अपनी भागीदारी पार्टी के प्रति समर्पण भाव कार्यकर्ता दर्शाता है।
योगी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा,वह कर के दिखा दिया। हमेशा से कांग्रेस श्री राम को काल्पनिक बताती है,तो क्या कांग्रेस के पदाधिकारी धर्म या राम को मानते हैं!भारतीय जनता पार्टी ने दशकों पुराने कलंक को मिटा कर आज अयोध्या जी में श्री राम मंदिर का निर्माण किया है ! काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से धार्मिक संस्कृति को आगे बढ़ाया। दोनों कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से हुये! 
कार्यक्रम के अंत में बूथ अध्यक्ष ओम दाधीच ने सभी को कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध नेता कैलाश लड्ढा,  रघुवीर वैष्णव , हरीश शर्मा , रंजना व्यास , प्रवीण सारडा ,पार्षद  हेमंत कुंभकार , सुनील तोषनीवाल , कालूराम बेरवा ,एडवोकेट शिव सिंह राठौड़, सांवरलाल , पवन राज पारीक , मंगल सिंह ,हेमेंद्र सिंह  ,नारायण माली ,ओम खटीक रोहित मेघवंशी , गायत्री दाधीच, ममता प्रजापत ,तमन्ना  ,कमला  सहित पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article