-->
मसूदा प्रधान व सरपंच संघ अध्यक्ष द्वारा जरुरतमंद 100 लोगों को ऊनी कंबल वितरित किये गए!

मसूदा प्रधान व सरपंच संघ अध्यक्ष द्वारा जरुरतमंद 100 लोगों को ऊनी कंबल वितरित किये गए!

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) मसूदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सथाना में मसूदा प्रधान मीनू कंवर राठौड़  एवं शिखरानी सरपंच एवं प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा जरूरतमंद 100 परिवारों को कंबलों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  ! सर्दी की ठिठुरन में जरूरतमंद लोगों को मसूदा प्रधान द्वारा कंबल ओढाई गई इस अवसर पर सथाना ठाकुर साहब कुशल सिंह राठौड़ सथाना सरपंच न्याली देवी सरपंच प्रतिनिधि अशोक साहू, पंचायत समिति सदस्य सुनील जेदिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह, राजू सोनी, देवीलाल गुर्जर, राजेंद्र पंवार, राम सिंह चौहान, साहिबा मोहम्मद, रतन लाल खटीक, वार्ड पंच राजू भील, उपसरपंच सरोज देवी, ग्राम सेवक धर्मवीर, विद्यालय व्याख्याता प्रणपाल सिंह, शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा, सोहन कुमार महावीर गुर्जर एवं सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान एवं शिखरानी सरपंच का माला एवं साफा पहना कर शॉल ओढ़ा कर स्वागत सत्कार किया गया।  राठौड़ ने कहां विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे असहाय जरूरतमंद की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article