-->
बहन की शादी में नाराज होकर घर से निकले लापता युवक का 5 दिन बाद शव मिला

बहन की शादी में नाराज होकर घर से निकले लापता युवक का 5 दिन बाद शव मिला

 


कोटड़ी@मेवाड़ न्यूज़

भीलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे में 5 दिन पहले अपनी बहन की शादी में परिजनों से विवाद होने के बाद घर से निकले युवक का गुरुवार शाम को कस्बे से दूर जंगल में 2 दिन पुराना शव मिला है। गुरुवार शाम को जंगल से गुजर रहे चरवाहों ने शव देखकर पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही है कोटडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में भिजवाया है।


Must Read: बहन की शादी में नाराज होकर घर से निकले लापता युवक का 5 दिन बाद शव मिला

Must Read: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मजिस्ट्रेट ने ली अधिकारियों की बैठक


कोटडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गाडरी खेड़ा निवासी कमलेश पुत्र नाथूलाल सुवालका के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर को मृतक कमलेश की बहन की शादी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया और वह घर से निकल गया था। एक दिसंबर को मृतक के सगे भाई की शादी भी थी। लेकिन वह लौट कर नहीं आया। घर में शादी समारोह होने से परिजनों ने इस बात पर ध्यान भी नहीं दिया। गुरुवार शाम को चरवाहों से उसका शव जंगल में पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद शादी के घर में मातम का माहौल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। मृतक के दो बेटों का बाप था। पुलिस ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि मृतक ने विषाक्त का सेवन किया था।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article