-->
सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती

सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती

 

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती भाजपा बिजौलिया मंडल ने भाजपा कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में उनके द्वारा स्थापित आदर्शो को याद करके पुष्पांजली अर्पित करके मनाई।मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने वाजपेयी के पोकरण परमाणु परीक्षण,स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, नदियों को जोड़ने की योजना के योगदान को याद करते हुए पुष्पांजली अर्पित की।पूर्व सरपंच रामेश्वर चित्तोड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष रतन गौड़, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शांति लाल जोशी,वरिष्ठ कार्यकर्ता मिट्ठू लाल तेली,एडवोकेट शिला तंवर ने भी  विचार व्यक्त किये।महिला मोर्चाध्यक्ष कविता त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने कार्यालय परिसर में तुलसी के पौधे रोपे ।कार्यक्रम का संचालन प.समिति सदस्य अभिषेक सर्वा ने किया।पुष्पांजली कार्यक्रम एवं विचार गोष्टि में मंडल उपाध्यक्ष हीरा सोलंकी,पूर्व महामंत्री वेदप्रकाश तिवाड़ी,युवा मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,मंडल प्रवक्ता जितेन्द्र चौहान,मंडल आई टी प्रभारी कालू पूरी,युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जैन,एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष पुरषोत्तम महावर,किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश धाकड़,ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष उमाशंकर वैष्णव,देवी लाल कोली,महिला मोर्चा महामंत्री मोनिका सोनी,मंजू भील,वंदना सोनी,अंजलि नायक,राजू जांगिड़,शिव पूरी,मनोज धाकड़ आदि सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article