-->
भारत विकास परिषद शाखा द्वारा जरुरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए !

भारत विकास परिषद शाखा द्वारा जरुरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए !

  गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  भारत विकास परिषद के सौजन्य से असहाय और निर्धन लोगों को कंबल प्रदान कर सर्दी में संबल दिया।
 भारत विकास परिषद शाखा  के तत्वावधान में  समीपवर्ती ग्राम खेड़ा पालोला मे निर्धन एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को पोशाक वितरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी किशोर राजपाल के मुख्य आतिथ्य व सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता एवं परिषद अध्यक्ष सुधीर पारीक, संस्कार प्रमुख संपत व्यास ,पूर्व अध्यक्ष महावीर सोनी, रतनलाल लखारा ,प्रकाश धनोपिया के विशिष्ट आतिथ्य में कंबल और पोशाक का वितरण किया गया। 
मुख्य अतिथि किशोर राजपाल ने कहा कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए धनोपिया परिवार के सहयोग से तीन सौ कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसका आज शुभारंभ किया गया। स्वर्गीय श्याम लाल व्यास की स्मृति में जरूरतमंद छात्रों को व्यास परिवार की ओर से पोशाक वितरण किया गया।
राजपाल ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है मानव सेवा पुनीत कार्य है जरूरतमंद और असहाय की सेवा से बड़ा पुण्य है समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा शिक्षाविद किशोर राजपाल एवं भामाशाह धनोपिया का  अभिनंदन किया गया। प्रधानाध्यापक अरवत्यार अली, वार्ड पंच पूसाराम चौधरी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया!
हुरडा में भी परिषद मातृशक्ति मंजू देवी लखारा के सानिध्य में
एकल महिलाओं को कंबल वितरित किए गए ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article