-->
श्रीमद्भागवत कथा का समापन,यज्ञ व प्रसादी का हुआ आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा का समापन,यज्ञ व प्रसादी का हुआ आयोजन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। विंध्यवासिनी शक्तिपीठ  प्रांगण में चल रही भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। आचार्य हरिश कृष्ण महाराज द्वारा कृष्ण सुदामा प्रसंग , कृष्ण लीला, रुक्मणी विवाह की झांकियो के साथ भागवत गीता की महिमा बताई । धर्म रक्षक लाखन सिंह ने कहा कि इस जीवन मे सब कुछ नश्वर है। इंसान पानी के बुलबुले के  समान जीवन व्यतीत करता है।आचार्य श्री ने मानव कल्याण व  सुख शांति के लिए  यज्ञ किया। धर्म प्रचारक लाखन सिंह ने बताया कि कथा समापन के दौरान एक सौ एक पंडितो को भोजन करवा कर  दक्षिणा भेट की। वहीं समस्त आगन्तुको को भोजन प्रसादी वितरण की गई।आचार्य हरीश कृष्ण  महाराज द्वारा सभी आयोजको को श्रीफल व शॉल भेटकर सम्मानित किया गया।धर्म प्रचारक लाखन सिंह, आचार्य  हरीश कृष्ण महाराज व  भजन गायको को  ग्रामवासियों  द्वारा  विदाई दी गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article