-->
भाजपा में हैं आंतरिक लोकतंत्र, अन्य दलों में नहीं-पूनिया

भाजपा में हैं आंतरिक लोकतंत्र, अन्य दलों में नहीं-पूनिया

भीलवाड़ा।भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर में  प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का 51 किलो फूलों की माला से भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली व  सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया  के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,शक्ति सिंह कालियास,कैलाश जीनगर,जिला मंत्री अनिल पारीक, नन्दलाल गुर्जर,एवम् प्रतिभा माली द्वारा  भव्य स्वागत किया गया।प्रदेश के आगामी कार्यक्रम समर्पण निधि अभियान की लॉन्चिग प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई।जिसमें भीलवाड़ा जिले से 15 लाख की घोषणा हुई।सतीश पूनिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है जो देश की दूसरी पार्टियों में नही है। बाकि सभी पार्टियां  क्षेत्रवाद,भाई भतीजावाद और वंशवाद आधारित पार्टी है।सशक्त मंडल अभियान एवम् सक्रीय बूथ समिति में भीलवाड़ा जिला अग्रणी रहने पर  इसकी सराहना की गई।मंच पर प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा,प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा,भीलवाड़ा शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी, गोपाल खंडेलवाल मांडलगढ़ विधायक,गोपी चंद मीणा जहाजपुर विधायक,पूर्व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल,जिला प्रमुख बर्जी बाई भील,पूर्व विधायक राम लाल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. बालूराम चौधरी,पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी,उपजिला शंकर गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनराज गुर्जर एवम् उप सभापति रामलाल योगी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बिजौलियांमंडल से भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,महामंत्री अनिल कुमार खटीक,विठ्ठल तिवाड़ी, शिव चंद्रवाल सरपंच प्रतिनिधि बिजौलिया, पंचायत समिति सदस्य मुकेश मीणा, हितेंद्र सिंह राजौरा,अभिषेक सर्वा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,मिट्ठू लाल तेली,उमा शंकर वैष्णव आदि मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article