-->
भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना की!

भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना की!

 गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने,मंडल अध्यक्ष व वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी के सानिध्य में गौशाला पहुँच कर गौ माता की पूजा अर्चना कर हरा चारा खिलाया गया!  महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ने  बताया की, हमारे शास्त्रों के अनुसार  मलमास महीने में शुभ कार्य नहीं होते हैं, पर धार्मिक आस्थाओं व मान्यताओं के अनुसार ,व्रत उपवास ,धार्मिक कथाएं ,गायों की पूजा इनका, विशेष महत्व होता है! उसी निमित्त महिला मोर्चा द्वारा  गोपाल गौशाला पहुंच कर,गौ माता के कुमकुम लगाकर,तिलक लगाकर, आरतीकर ,चुनरी ओढ़ाकर, मांगलिक खिलाकर ,चारा डाल कर पूजा की गई। इस दौरान  भाजपा मण्डल अध्यक्ष पालिका उपाध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने ,महिला मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की, हमारे शास्त्रों धार्मिक एवं सांस्कृतिक, हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ,प्रत्येक दिन किसी ने किसी उत्सव का रहता है। हर दिवस का अपना एक महत्व होता है। आज हम सभी ने मिलकर ,गौ माता की पूजा की है!जो नंदिनी और कामधेनु का अवतार है। जिन में 36करोड़ देवी देवताओं का निवास है। इस तरह के आयोजन समाज में समरसता का एवं अपने धर्म अपनी परंपराओं को सुदृढ़ और मजबूत करते हैं।
इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारडा ,पूर्व चेयरमैन चंद्रकांता बाहेती , बंसीलाल सोनावा ,रघुवीर वैष्णव ,महिला मोर्चा  महामंत्री गायत्री दाधीच, सुमन शर्मा ,आईटी सेल प्रभारी ममता प्रजापत, पूर्व पार्षद भीलवाड़ा नेहा जैन ,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कौशल्या लखारा, जानकी देवी ,सहित महिला पदाधिकारी  मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article