-->
श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। माँ विंध्यवासिनी माताजी के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का आरम्भ शुक्रवार को हुआ।आयोजन समिति से जुड़े धर्म प्रचारक लाखन सिंह ने बताया कि  सभी लोगो के सहयोग से बिजौलियां में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व मन्दाकिनी महादेव मन्दिर से कलश यात्रा आरम्भ हुई जो कस्बे  के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। जहां  रामसिंह नरुका ,मुकेश  तिवारी ,जसवंत सिंह, विनोद सिंह ,अरविंद गोड़, प्रकाश,मदन तिवाड़ी ,आयुष लक्षकार , अरविंद सिंह ,सरपंच पूजा चन्द्रवाल, शिव चन्द्रवाल और  ग्राम वासियो ने भागवत जी की आरती व पूजा अर्चना की।आचार्य  हरीश कृष्ण  महाराज ने  कथा के दौरान कहा कि इस नश्वर शरीर का सदुपयोग करते हुए मनुष्य को धर्म  व ईश्वर की ओर लगन लगाना चाहिए ।क्योंकि  ईश्वर ही हम सब के पालन हार है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article