-->
नगर पालिका चेयरमैन काल्या ने रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया

नगर पालिका चेयरमैन काल्या ने रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया

  गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  " खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी "    हुरडा ब्लॉक शिक्षा विभाग द्वारा  रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ!   शुभारंभ कार्यक्रम का नगर पालिका चेयरमैन सुमित  काल्या ने दीप प्रज्वलन मां शारदा की वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की! इस दौरान  पूर्व पालिका चेयरमैन चेतन  पेसवानी ,गांधी शिक्षा संस्थान के चेयरमैन महावीर  लढा,   पार्षद रामदेव खारोल, पुखराज  जाट, सद्दीक मोहम्मद, सुखपाल जाट,  रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण ट्रेनर रेखा कुमारी, संतोष , मनु , ममता देवी,  विद्यालय प्रिंसिपल नीतू  कंकानी, स्टॉप सुनीता , विनोद , संजय , लीना सहित विधालय स्टाफ था! पालिका चेयरमैन काल्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेटीयाँ कोमल  है, पर कमजोर नहीं है, हमारी बेटियां हर क्षेत्र में महिलाओं का बहुत योगदान है ,आज के युग में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में पूरा योगदान है। शिविर में पालिका की ओर से जो भी मदद होगी उसके लिए हमारा बोर्ड हमेशा तैयार रहेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article