-->
भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा काशी विश्वनाथ कॉरिडॉर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा काशी विश्वनाथ कॉरिडॉर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के  लोकार्पण कार्यक्रम का  सीधा प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से विंध्यवासिनी शक्तिपीठ परिसर में आम जन एवं भाजपा  कार्यकर्ताओं को दिखाया गया।
सर्वप्रथम विंध्यवासिनी माताजी एवं भोलेनाथ का पूजन करने के साथ ही छाई बाई के बालाजी के महंत गोपालदास और पुजारी गोविंद पाराशर का अभिनन्दन   कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास के बारे में बताया गया।।वहीं  कॉरिडोर के बारे में जिला उपाध्यक्ष व 'दिव्य काशी भव्य काशी' कार्यक्रम जिला प्रभारी  संजय धाकड़,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा जोगी,मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा द्वारा जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल खटीक ने किया।कार्यक्रम में भवानी शंकर शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष हीरा सोलंकी,पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह, अभिषेक सर्वा,मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवारी ,युवा मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,एससी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,किसान मोर्चाध्यक्ष सुनील जोशी,एसटी मोर्चाध्यक्ष प्रकाश मीणा, महिला मोर्चाध्यक्ष कविता त्रिपाठी,मंडल मंत्री शीला तंवर,मंजू भील,नरेश सोनी व जितेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article