-->
प्राकृतिक खेती पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन से फूलियाकलां भाजपा मंडल कार्यकर्ता ऑनलाईन जुड़े

प्राकृतिक खेती पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन से फूलियाकलां भाजपा मंडल कार्यकर्ता ऑनलाईन जुड़े

 

फूलियाकलां@मेवाड़ न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को किया सम्बोधित किया। कार्यक्रम को फूलियाकलां भाजपा मण्डल ने ऑनलाइन जुड़कर संवाद सुना। 

किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जीरो बजट प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने जीरो बजट से होने वाली प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। 

फूलियाकलां भाजपा मंडल महामंत्री रामराज गुर्जर ने बताया की मण्डल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा के नेतृत्व और कार्यक्रम प्रभारी ललित गुर्जर के निर्देशन में किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जाट के निवास पर आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यक्रम में किसानो सहित मंडल पदाधिकारीगण लोगों ने ऑनलाइन जुड़कर पीएम के सम्बोधन को सुना। 

इस दौरान पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास उपाध्याय ,किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री रामलाल गुर्जर, माणक रायका, पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा , घिसालाल कुमावत , वरिष्ठ नेता रामधन जाट सहित कई किसान उपस्थित रहें।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article