-->
पुलिस अधिकारियों ने नुक्कड़ सभाओं में दिया जागरूकता का संदेश

पुलिस अधिकारियों ने नुक्कड़ सभाओं में दिया जागरूकता का संदेश

 

पुलिस अधिकारियों ने नुक्कड़ सभाओं में दिया जागरूकता का संदेश

शाहपुरा@मेवाड़ न्यूज़। महिलाओं की सुरक्षा व उनकी हर सम्भव मदद के लिए पुलिस आईजी  के निर्देशानुसार अजमेर संभाग में चल रहे आवाज दो कार्यक्रम का रथ रविवार सायं शाहपुरा पहुंचा। जहां लोगों ने रथ में आये कलाकारों का स्वागत करते हुए पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका कुमावत, थानाधिकारी घनश्याम सिंह की अगुवाई में शुरू हुए कार्यक्रम में ढ़ीकोला तथा शाहपुरा कस्बे के मुख्य चौराहों पर रथ यात्रा के साथ आई टीम कलाकारों ने कठपुतली व नुक्कड़ नाटकों के जरीये जागरूकता का संदेश दिया।

              नुक्कड़ सभा में डिप्टी कुमावत ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामिणों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। थानाध्यक्ष सिंह ने महिलाओं की मदद के लिए पुलिस द्वारा तैयार किये गये स्पीक अप ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  इन सभाओं ने महिलाएं छात्र-छात्राएं सहित आमजन ने भाग लिया। कार्यक्रम में  नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, शोर्य डिफेंस एकेडमी के युवा, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र व कई युवक युवतियां उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article