-->
शाह ने दिया मिशन-2023 फतह करने का लक्ष्य

शाह ने दिया मिशन-2023 फतह करने का लक्ष्य


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। भारतीय जनता पार्टी,राजस्थान प्रदेश द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन में  मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,अध्यक्षता सतीश पूनिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विशिष्ठ अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिंधिया ने शिरकत की।अमित शाह ने अपने उद्बोधन में सम्पूर्ण राजस्थान भाजपा के नेतृत्व में  सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ में लेकर मिशन 2023 को फतह करने का लक्ष्य भाजपा प्रदेश संगठन को दिया। 

जनप्रतिनिधी महासम्मेलन में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल खंडेलवाल, लादू लाल तेली भाजपा जिलाध्यक्ष,दामोदर अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, संजय धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह चौहान,हीरा लाल जोगी,मनोज गोधा भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजौलिया, जिला मंत्री हर्षेंद्रा कंवर,हरिलाल जाट जिला परिषद सदस्य,ओम मेडतिया पूर्व प्रधान प्रतिनिधि,करण सिंह बेलवा प्रधान कोटड़ी,कैलाश सुथार उप प्रधान,शिव चंद्रवाल सरपंच प्रतिनिधि बिजौलियाँ ,कैलाश धाकड़ सरपंच सदाराम जी का खेड़ा,सत्यनारायण मेवाड़ा नेता प्रतिपक्ष मांडलगढ़ पंचायत समिति,  प.स.सदस्य शंकर नाथ योगी,हरीश जाट  बिजौलिया पं.स.सदस्य सीताराम बलाई आदि ने शामिल होकर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article