-->
कांग्रेस का 137वा स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस का 137वा स्थापना दिवस मनाया


बिजौलियां(जगदीश सोनी)। ब्लॉक कांग्रेस  कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा  स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहरा कर सलामी दी गई।इस उपलक्ष्य  पर संगोष्टि भी आयोजित की जिसमें  मुख्य रूप से संगठन महामन्त्री शक्ति नारायण शर्मा, जिला महासचिव कु. सौभाग्य सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश सेन, राजेंद्र माथुर, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चौहान, सत्यनारायण मेवाड़ा  ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास व राष्ट्रहित में इसके योगदान पर विचार प्रकट किए।संगठन  महामंत्री शर्मा ने  136वर्षों के लम्बे इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, जलिंद्रि पूर्व सरपंच विजय तिवारी, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, ब्लॉक सचिव अनिल टाक, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश सांखला, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष मयंक जैन,यूथ नगर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, एससी प्रकोष्ठ कुंज बिहारी मेहर ,यमुना शंकर प्रजापत, बंशी लाल खटीक, ओम  सोनी,बाबू लाल नायक, हामिद पठान, मुकेश खटीक व ब्रह्मनंद वैष्णव मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article